5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार घायल

bikaner news- राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हरियासर बस स्टैड्डड पर गुरुवार शाम को स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार चार बच्चे गंभीर घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
Auto collides with truck, four injured

स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार घायल

लूणकरनसर. राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हरियासर बस स्टैड्डड पर गुरुवार शाम को स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार चार बच्चे गंभीर घायल हो गए। इसमें से तीन बच्चों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। हादसे के समय ऑटो में करीब १५ बच्चे सवार बताए जा रहे हंै।

जानकारी के मुताबिक भाडेरां गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों को लेकर एक ऑटो गुरुवार शाम ४ बजे बाद शाला की छुट्टी होने के बाद चक तेजाणा की तरफ जा रहा था। इस दौरान हरियासर बस स्टैण्ड पर ऑटो के सड़क पर चढ़ते वक्त लूणकरनसर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटने से सवार चक ६ बीएचडी निवासी छात्र अशोक (१७) पुत्र हरीराम राणा, कांकड़वाला निवासी धनराज (१५) पुत्र देवीलाल ओड व अनिल (१६) पुत्र चन्द्रभान ओड व हरियासर निवासी माया (१५) पुत्री महावीर बिश्नोई घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल बच्चों को लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र अशोक, अनिल व माया को १०८ एम्बुलेंस से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेज दिया, जहां ट्रोमा सेन्टर में उपचार चल रहा है।


आधा घंटे तक नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस
स्कूली बच्चों से भरे ऑटो के पलटने की सूचना मिलने के बाद एकबारगी अफरा-तफरी मच गई तथा घटनास्थल व अस्पताल में सैकड़ों की तादाद में लोग एकत्र हो गए। हादसे के बाद १०८ एम्बुलेंस को कॉल करने के बाद करीब आधा घण्टे तक गाड़ी नहीं पहुंची। इससे दुर्घटना में घायल बच्चे दर्द से कराहते रहे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो व ट्रक को अपने कब्जे में लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग