14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रॉयल वॉक करते हुए पहुंचे बियर्ड मॉडल

दाढ़ी-मूंछ वालों की प्रतियोगिता  

less than 1 minute read
Google source verification
रॉयल वॉक करते हुए पहुंचे बियर्ड मॉडल

रॉयल वॉक करते हुए पहुंचे बियर्ड मॉडल

बीकानेर. मूंछों पर ताव देते बियर्ड मॉडल जब आयोजन स्थल पर पहुंचे, तो हर कोई इन मॉडल्स के साथ सेल्फी लेने पास आ गया। यह नजारा था एक दिवसीय बियर्ड प्रतियोगिता मरुधर 2022 का। जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से दाढ़ी-मूंछों के शौकीन इस प्रतियोगिता में भाग लेने यहां पहुंचे हैं। प्रतियोगिता के आयोजक अनिल ओझा ने बताया कि रविवार को बियर्ड मॉडल के लिए मरुधर 2022 का आयोजन किया गया। जिसका आगाज रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक रॉयल वॉक से हुआ। इसके बाद कैटवॉक का आयोजन किया गया। ओझा ने बताया कि राजस्थान स्तर पर पहली बार यह आयोजन बीकानेर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आठ कैटेगरी में विजेता और उपविजेता के साथ मिस्टर मरुधर टायटल का चयन किया गया।


युवराज बिसखेड़ी बने मिस्टर मरुधर
प्रतियोगिता के दौरान मिस्टर मरुधर टायटल का चयन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश के युवराज बिसखेड़ी प्रथम स्थान पर रहे। वहीं लॉन्गेस्ट बियर्ड में महाजन के कृष्णकांत, फुल बियर्ड में बीकानेर के अशोक बोहरा, लॉन्गेस्ट मूंछ में दीपक, हैंडलबार में भोपाल के राज काले, फ्री स्टाइल मूंछ में बीकानेर के किशोर कल्ला व ग्रे बियर्ड में उज्जैन के अरविन्द प्रथम स्थान पर रहे।


50 से अधिक मॉडल
बियर्ड मॉडल चन्द्रप्रकाश व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 50 से अधिक बियर्ड मॉडल यहां पहुंचे है। इस दौरान मध्यप्रदेश, गुजरात, केरला, तेलंगाना, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य जगहों से मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेने बीकानेर पहुंचे।

यह थे निर्णायक मंडल में

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरेंद्र सिंह चावड़ा (भोपाल), मुकेश कुमार (जोधपुर),राजेंद्र व्यास, चंद्रप्रकाश व्यास और राहुल थानवी थे।