26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे की सफेद चादर से ढका बीकाणा, पहली बार 4.6 डिग्री तक पहुंचा पारा

मौसम ने शनिवार को अचानक पलटा खाया है। अलसुबह से ही कोहरा छाया रहा। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया।

2 min read
Google source verification
dense fog

मौसम ने शनिवार को अचानक पलटा खाया है। अलसुबह से ही कोहरा छाया रहा। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। शाम होते ही सर्दी और बढ़ गई और लोग जल्दी ही घरों में चले गए। रात को भी शहर के कई स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए।

dense fog

कोहरे से सूर्यदेव के दर्शन भी पूरी तरह से नहीं हो पाए और हल्की धूप सर्दी से राहत नहीं दे पाई। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में यह मौसम की सबसे सर्द रात रही।शहर में सुबह आठ बजे से छाया कोहरा दोपहर २ बजे तक रहा।

dense fog

कोहरा छाने से सुबह दस बजे तक लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। सूरज भी दोपहर तक बादलों में छिपा रहा रहा, जिससे लोगों को सर्दी से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

dense fog

मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात शनिवार को रही। न्यूनतम तापमान पांच जनवरी को 7.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार रात यह तीन डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 4.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पिछले चार दिनों में तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

dense fog

शनिवार को अधिकतम तापमान में 5 डिग्री व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट से दिन में ठिठुरन रही। घने कोहरे से लम्बी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गयी है।

dense fog

उत्तर से आ रही सर्द हवा से अब कडाके की सर्दी पडऩे लगी है। दोपहर में लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलते हुए दिखे। सुबह लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।