
सबसे सर्द रात से बीकाणा का पड़ा ' पाला ', जमने लगा पानी, गलने लगेे दिन-रात
जिले में इन दिनों सर्दी का जोर धीरे-धीरे अपने चरम की ओर पहुंच रहा है। सुबह धूप भी देरी से निकल रही है। रात गलन भरी हो रही है। सुबह कोहरा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। शुक्रवार को भी पिछले तीन-चार दिनों की तरह घना कोहरा छाया हुआ था। स्थिति यह थी की सुबह 8 बजे तक लोगों को वाहनों की लाइट जला कर चलना पड़ा। करीब 11 बजे धूप निकली, तो लोगों ने राहत महसूस की। धूप भी एकदम चटख थी, लिहाजा हवा का असर कम महसूस हुआ। हालांकि, शाम चार-पांच बजे फिर से सर्दी ने ठिठुराना शुरू कर दिया। दोपहर तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु की ओर तेजी से लुढ़क रहा है। इस वजह से सर्दी का प्रकोप बढ़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को यह 16.3 डिग्री था। इसी तरह न्यूनतम तापमान ने तेजी से गोता लगाते हुए लगभग ढाई डिग्री की गिरावट दर्ज की। गुरुवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की रात यह 5.2 डिग्री सेल्सियस था।
कोहरा छाया रहेगा, 8-9 को मावठ के आसारमौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उधर, नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय रहने से आठ एवं नौ जनवरी को बीकानेर संभाग में बारिश तथा मेघदर्जना की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आगामी दिनों में धुंध के आसार बने रहेंगे। वहीं 8 एवं जनवरी काे कहीं-कहीं पर मेघगर्जना एवं बारिश हाे सकती है।
Published on:
06 Jan 2024 03:10 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
