बीकानेर. वार बुधवार। समय दोपहर 2:35 बजे। दुबला-पतला युवक। उसने सलेटी रंग की पैंट और आसमानी रंग की शर्ट पहन रखी थी। वह सड़क पर चलते-चलते अचानक गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लगी। वह करीब 30 से 35 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की और उसका दम टूट गया। यह दृश्य काफी झकझोरने वाला है। बीकानेर जैसे शहर में लोगों में अब धीरे-धीरे संवेदनाएं खत्म होती जा रही है। घायल को मदद करने की बजाय लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस और समाजसेवी उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए, तब तक उसकी मौत हो गई।