4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में ACB की बड़ी कार्रवाई, पावर ग्रिड का DGM 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Bikaner ACB: बीकानेर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड के डीजीएम देवेश सिंह को ठेकेदार से 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एडीएसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में सीआई इंद्र कुमार और टीम ने की। फिलहाल, एसीबी की आगे की कार्रवाई जारी है।
2 min read
Google source verification
Bikaner Power Grid DGM Arrest Bribery Case

Bikaner Power Grid DGM Arrest Bribery Case (Patrika Photo)

Bikaner Power Grid DGM Arrest Bribery Case: बीकानेर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बीकानेर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक फर्म का काम बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलने देने के बदले यह रिश्वत मांगी थी।

क्या है पूरा मामला?

एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार, परिवादी की फर्म बिजली लाइन बिछाने के लिए फाउंडेशन और अर्थिंग का काम कर रही है। इस कार्य को बिना किसी व्यवधान के जारी रखने और अनावश्यक बाधाएं खड़ी न करने के एवज में डीजीएम देवेश कुमार सिंह ने एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। एसीबी द्वारा शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाने पर आरोपी के साथ 90 हजार रुपए में सौदा तय होना पाया गया।

एसीबी ने ऐसी की कार्रवाई

शेड्यूल के अनुसार, एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बीकानेर एसयू चौकी ने कार्रवाई का जाल बिछाया। यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के निर्देशन में की गई। पुलिस निरीक्षक इन्द्र कुमार और उनकी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपए की घूस लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी टीम आरोपी के अन्य ठिकानों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की अपील

एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत इसकी सूचना दें। टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 9413502834 (24×7 उपलब्ध)। ब्यूरो ने आश्वस्त किया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उनके वैध कार्यों को कराने में हरसंभव सहायता की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग