15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर: लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास में चोरी, TV से लेकर गैस चूल्हा और बर्तन तक ले गए चोर

जोधपुर में बेखौफ चोरों ने सेना के दो घरों को निशाना बनाया। जेएसआई एन्क्लेव में लेफ्टिनेंट कर्नल के आवास से लाखों के जेवर-नकदी पार किए। वहीं, मारुति नगर में सीमा पर तैनात जवान के घर से बिजली वायरिंग और सामान चुरा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश कर रही है।
2 min read
Google source verification
Jodhpur

लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास में चोरी (फोटो-एआई)

जोधपुर: चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि सैन्य अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। जेएसआई एन्क्लेव में सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास में ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के समय सैन्य अधिकारी परिवार सहित छुट्टी पर महाराष्ट्र गए हुए थे। सूचना मिलने पर सेना पुलिस व महामंदिर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो कॉल पर देखा बिखरा हुआ सामान

महामंदिर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार, 12 कॉर्म्स डेंटल यूनिट में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल आठवले रवि प्रकाश गत 26 जून से परिवार सहित अपने पैतृक निवास पाचौरा जिला जलगांव, महाराष्ट्र गए हुए थे। गत 11 जुलाई की सुबह करीब 9.51 बजे यूनिट के स्टॉफ नायक मनीष ने फोन कर बताया कि सरकारी आवास का मुख्य दरवाजा खुला है और ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वीडियो कॉल पर पूरे घर का सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया, जिससे चोरी की पुष्टि हुई।

सेना के अधिकारियों को तुरंत दी सूचना

लेफ्टिनेंट कर्नल आठवले रवि प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर तथा सेना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद वे परिवार सहित 12 जुलाई को जोधपुर पहुंचे और सेना पुलिस तथा महामंदिर थाना पुलिस के साथ घर का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि घर से सोने के कई कीमती आभूषण चोरी हो गए। इनमें करीब 219.12 ग्राम सोने के आभूषण और 53 हजार रुपए की नकदी प्रमुख है।

सैनिक के मकान में चोरी, गैस चूल्हा भी ले गए बदमाश

एक ओर भारतीय सेना का जवान जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में देश की सरहद की सुरक्षा में तैनात है। वहीं, दूसरी ओर जोधपुर में उसके आशियाने को चोरों ने निशाने पर ले लिया। बदमाशों ने बंद पड़े मकान में इत्मीनान से घुसकर केवल कीमती सामान ही नहीं, बल्कि दीवारों में लगी पूरी बिजली की वायरिंग तक उखाड़ ले गए। जब परिजन कई दिन बाद मकान पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मामला राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की रामदेव कॉलोनी, मारुति नगर का है।

पुलिस के अनुसार, चौपासनी गांव निवासी सवाईसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई मनोहर सिंह भारतीय सेना में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में तैनात हैं। ड्यूटी पर होने और परिवार के पीहर जाने से मकान पर ताला लगा हुआ था। 2 जुलाई को मकान की देखभाल की गई थी, तब सब कुछ ब कुछ सुरक्षित था। इसके बाद जब परिजन दोबारा पहुंचे तो ताले के भीतर पूरा घर उजड़ा मिला।

टीवी से लेकर बर्तन और गैस चूल्हा भी ले गए

चोर मकान से एलईडी टीवी, कपड़े, बर्तनों का किट, गैस चूल्हा और अन्य घरेलू सामान समेट ले गए। हैरानी की बात यह रही कि बदमाश दीवारों में लगी पूरी विद्युत वायरिंग भी उखाड़कर ले गए, जिससे मकान पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

राजीव गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

महामंदिर थाना पुलिस ने सैन्य अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर उनकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच सतीशचंद्र कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग