
बीकानेर. बीकानेर के कीर्ति स्तंभ चौराहे के पास एक निजी बस की टक्कर से महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ महिला का इलाज जारी है।
हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।