31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: महिला को कोल्डड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, सुनसान जगह ले जाकर किया बलात्कार; हालत गंभीर

राजस्थान में एक महिला को आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बाद में सुनसान जगह ले जाकर बलात्कार किया। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 5 Aug 2024, 8:52 AM IST

बीकानेर के देशनोक थाना इलाके में महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। पीड़िता ने रविवार को देशनोक थाने में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ सुमन शेखावत के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह बीकानेर जा रही थी।

इस दौरान देशनोक निवासी मुकेश व भैराराम मिले। आरोपियों से जान-पहचान होने के बाद उन्होंने कहा कि वह बीकानेर जा रहे है, तुझे भी छोड़ देंगे। पीड़िता उनके साथ गाड़ी में सवार हो गई। पलाना गांव के पास आरोपियों ने एक होटल पर रोका। यहां एक कोल्डड्रिंक खरीदी। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे बेहोशी आने लगी। बाद में आरोपियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी उसे बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए।

घर आकर परिजनों को बताई आपबीती

वारदात के जब महिला को होश आया तो वह दर्द से कराह रही थी। पीड़िता महिला पलाना से देशनोक सीएचसी आई। यहां चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। घटना का पता चलने पर पुलिस पीबीएम अस्पताल गई। पीड़िता के बयान लिए है।

दोनों आरोपी नशेड़ी, एक फरार

एसएचओ शेखावत ने बताया कि महिला का मंगलवार को मेडिकल कराया जाएगा। दोनों आरोपी नशेड़ी है। एक आरोपी की ज्यादा नशा करने पर हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। आरोपी की दबिश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें : विदेशी महिला से करोड़ों की ठगी मामले में व्यापारी का बेटा गिरफ्तार, पिता बीमार हुए तो बीच राह में छोड़ भागा था