20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर-घर गोवर्धन पूजा, रामा-श्यामा कर लिया आशीर्वाद

दीपोत्सव - घर-घर हुआ गोवर्धन पूजन,सुख समृद्धि की कामना  

2 min read
Google source verification
घर-घर गोवर्धन पूजा, रामा-श्यामा कर लिया आशीर्वाद

घर-घर गोवर्धन पूजा, रामा-श्यामा कर लिया आशीर्वाद

दीपोत्सव के तहत बुधवार को घर-घर गोवर्धन पूजा और रामा-श्यामा हुए। कुछ परिवारों में भाई बीज पर्व भी मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर कुमकुम अक्षत तिलक कर मुंह मीठा करवाया और भाइयों के निरोगमय जीवन और सुख समृद्धि की कामना की। इससे पहले सुबह घरों के मुख्य द्वार के आगे राती मिट्टी से बनाए गए गोवर्धन अनुकृति पर गोबर से गोवर्धन पर्वत की अनुकृति बनाकर विविध पूजन सामग्री से पूजन किया गया। घर-परिवार की महिलाओं ने सामूहिक रुप से पारम्परिक वस्त्र-आभूषणों से श्रृंगारित होकर गोवर्धन पूजन कर घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। बुधवार को दिन भर रामा-श्यामा का दौर चला। वहीं घरों में धनतेरस के दिन से दीपदान का क्रम चल रहा है।

बड़ो से लिया आशीर्वाद

बुधवार को रामा-श्यामा पर्व मनाया गया। सुबह से शुरु हुआ रामा-श्यामा का क्रम रात तक चलता रहा। इस दौरान बच्चों, युवाओं, बालिकाओं, महिलाओं आदि ने अपनों से उम्र में बड़ी आयु के घर-परिवार और मोहल्ले के लोगों के पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। घरों में दिन भर रामा-श्यामा करने के लिए मेहमानों का क्रम जारी रहा। मिठाइयों, नमकीन आदि से मेहमानों का स्वागत-सत्कार किया गया। घरों से गली-मोहल्लों, पाटों, चौकियों, चाय-पान की दुकानों पर रामा-श्यामा का दौर चलता रहा। सोशल मीडिया पर रामा-श्यामा करे का क्रम चलता रहता।

भाइयों के लिए मंगल कामना

दीपोत्सव महापर्व के आखिरी पर्व के रुप में भाई बीज पर्व मनाया जाता है। इस बार लोग अपनी-अपनी मान्यतानुसार दो दिनों तक भाई बीज पर्व मना रहे है। बुधवार को कुछ परिवारों में भाई बीज पर्व पर बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर कुमकुम अक्षत तिलक कर भाइयों के लिए मंगल कामनाएं की। गुरुवार को भी भाई बीज पर्व मनाया जाएगा। बहनें भाइयों के कुमकुम अक्षत तिलक कर व मुंह मीठा करवाकर निरोगमय जीवन और सुख समृद्धि की कामना करेंगी। इस दौरान घरों में विशेष रौनक रहेगी। यम द्वितीया अर्थात भाई बीज पर्व के दिन यमुना नदी में स्नान का विशेष महत्व बतलाया गया है।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग