5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक-जीप की टक्कर, बाइक सवार की मौत

bikaner news- बीकानेर के महाजन में राजमार्ग संख्या 62 पर लालेरां बस स्टैण्ड के पास बुधवार को एक मोटरसाइकिल व जीप की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner- Bike-jeep collision, bike rider dies

बाइक-जीप की टक्कर, बाइक सवार की मौत

महाजन-लालेरां के बीच हुआ हादसा

महाजन. बीकानेर के महाजन में राजमार्ग संख्या 62 पर लालेरां बस स्टैण्ड के पास बुधवार को एक मोटरसाइकिल व जीप की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मनोहरिया निवासी बाबू खां का 25 वर्षीय पुत्र हमीद खां बुधवार को बाइक पर अरजनसर की ओर से महाजन आ रहा था। तब लालेरां बस स्टैण्ड के पास सामने से आ रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर महाजन थाने से हैड कांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से शव को महाजन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार हादसा राजमार्ग संख्या 62 पर लालेरां बस स्टैण्ड के पास हुआ जिसमे एक युवक की मौत हो गयी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग