
बीकानेर शहर भाजपा ने जारी की कार्यकारिणी, ये हुए शामिल
बीकानेर. शहर भाजपा bjp bikaner जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री और 3 महामंत्री शामिल किए गए है। कार्यकारिणी में मधुरिमा सिंह, अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, डॉ. सुषमा बिस्सा, डॉ. भगवान सिंह मेडतिया, भानू व्यास, निर्मला खत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला व नरेश नायक को महामंत्री बनाया गया है। अरुण जैन, असद रजा भाटी, कौशल शर्मा, एकता हटीला, प्रोमिला गौतम, सुमन शेखावत एडवोकेट, मनीष आचार्य व इन्द्रा व्यास को मंत्री बनाया गया है।
कार्यकारिणी में शामिल किए गए कई पदाधिकारी पूर्व शहर भाजपा bjp bikaner कार्यकारिणी में पदीय दायित्व निभा चुके है। वहीं महिला मोर्चा, भाजपा अल्पसं यक मोर्चा, भाजपा एससी मोर्चा व मण्डल कार्यकारिणी में कार्यभार संभाल चुके कई पदाधिकारियों को शहर कार्यकारिणी में स्थान मिला है। शहर भाजपा कार्यकारिणी में पहली बार सात महिला पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें मधुरिमा सिंह, डॉ. सुषमा बिस्सा, एकता हटीला, प्रोमिला गौतम, सुमन शेखावत एडवोकेट व इन्द्रा व्यास शामिल है। शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की ओर से शहर कार्यकारिणी घोषित करने पर भाजपा bjp कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी में शामिल हुए पदाधिकारियों को बधाईयां दी।
Published on:
04 Jun 2020 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
