5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

bikaner news- घटना स्थल पर गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़े
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner- bus bike accident in Chattargarh

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

छत्तरगढ़. यहां शनिवार सुबह लूणकरनसर-सतासर सड़क पर बस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। इस दौरान बस चालक घटना स्थल से फरार हो गया। घटना स्थल पर गुस्साए लोगों ने बस के साथ तोड़ फोड़ की तथा बस के शीशे तोड़े दिए। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी संदीपकुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर मामला शांत करवाया तथा बस को थाना परिसर में खड़ा करवाया। मृतक के शव को छत्तरगढ़ सीएचसी की मोचरी में रखवाया गया।

मोटरसाइकिल सवार की पहचान रजीराम नाइक निवासी राणेवाला के रूप में की गई। परिजनों को सूचित करने पर मृतक के भाई ने अज्ञात बस चालक खिलाफ मामला पुलिस में दर्ज करवाया। थानाधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार रजीराम नाइक छत्तरगढ़ मुख्य बाजार से जा रहा था। लूणकरनसर-सतासर सड़क पर सामने से आ रही जयपुर से घड़साना जाने वाली बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत को गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग