14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गवरा दादी पून दे, टाबरियों रा चंदा उड़े

नगर स्थापना दिवस- गणेश मंदिर परिसर में चंदा महोत्सव का आयोजन  

2 min read
Google source verification
गवरा दादी पून दे, टाबरियों रा चंदा उड़े

गवरा दादी पून दे, टाबरियों रा चंदा उड़े

आकासां में उडे़ म्हारो चंदो, लखमीनाथ साय करै और गवरा दादी पून दे, टाबरियों रा चंदा उड़े सरीखे स्वरों की गूंज के बीच शहर के आकाश में पारंपरिक चंदा की उड़ान गुरुवार को हुई। बीकानेर नगर के स्थापना दिवस पर हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में चंदा महोत्सव हुआ। चंदा कलाकारों ने चंदा पर नगर की ऐतिहासिक विरासत, वैभव को चित्रों और दोहों के माध्यम से उकेरा।चंदा परंपरा के माध्यम से नगर की खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।
जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास और लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति की ओर से चंदा महोत्सव का आयोजन लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर के गणेश मंदिर परिसर में किया गया।

आकाश में भरी उड़ान
चंदा महोत्सव के दौरान चंदा कलाकारों ने पारंपरिक रुप से चंदा उड़ाए। इस दौरान सभी की नजरें मंदिर परिसर के ऊपर आकाश पर रही। डोरी के माध्यम से उड़ाए गए चंदों की पाग से बनी लंबी पूंछ आकर्षण का केन्द्र रही। महोत्सव में मौजूद अतिथि और नगरवासी आकाश में चंदा की उड़ान से रोमांचित नजर आए।

रंगोली से दिया जागरूकता का संदेश

नगर के युवा कलाकारों ने कलात्मक रंगोली से मांडणे चित्रित किए। समिति सचिव सीताराम कच्छाव के अनुसार कलाकार रवि उपाध्याय, योगेश रंगा, अनामिका खत्री, मंशा रावत, मुस्कान मालू, काजल गुर्जर, तनुजा मोयल, सुनील प्रजापत ने रंगोली चित्रित कर विभिन्न प्रकार के जागरुकता संदेश दिए। शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या होगी।


चंदा कलाकारों का सम्मान
चंदा महोत्सव के दौरान नगर के 15 चंदा कलाकारों का सम्मान किया गया। समिति की ओर से चंदा कलाकार अनिल बोड़ा, कृष्ण चंद्र पुरोहित, बृजेश्वर लाल व्यास, गणेश व्यास,अभिषेक बोड़ा, हरेन्द्र बोड़ा, भानु प्रताप आचार्य,अभिषेक पुरोहित, राम भादाणी, कमल किशोर जोशी,रवि उपाध्याय का सम्मान किया गया। वहीं महोत्सव में एडीएम प्रशासन ओम प्रकाश, एडीएम सिटी पंकज शर्मा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी,यशपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चौपड़ा,मोहन सुराणा,तहसीलदार कालुराम, उप निदेश जनसंपर्क हरि शंकर आचार्य, शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, डॉ. विजय कच्छावा अतिथि थे।