
bikaner crime news
जसरासर. कातर क्षेत्र के गांव सडू बड़ी की सुपारमती गोशाला में बुधवार देर शाम को नवजात शिशु का कटा सिर मिलने पर सनसनी फैल गई और मौके पर देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सरपंच सुमन ढाका ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली तो ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला के पास ही श्मशान भूमि है। यहां आवारा कुत्तों के समूह शव को कब्र से बाहर निकाल सकते हैं।
पुलिस ने नवजात के कटे सिर को कब्जे में लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने कटे सिर को दफनाने की प्रक्रिया शुरू की। सांडवा थानाधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि श्मशान भूमि से कुत्ते शव निकालकर लाए होंगे, इसकी जांच चल रही है। गांव की एएनएम, आंगबाड़ी केंद्र व अन्य जगह सम्पर्क कर आगामी एक-दो दिन में कटे सिर के बारे जानकारी जुटाएंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिनभर चलती रही अफवाहें
गोशाला में नवजात का कटा सिर मिलने पर गुरुवार को दिनभर सोशल मीडिया पर अफवाहों को दौर जारी रही। इन दिनों गांव में किस घर में नवजात की मौत हुई, शव कितना पुराना है, इसके लिए कहां गड्ढा खोदा गया तथा सिर के साथ धड़ की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की कार्रवाई सहित बिना पोस्टमार्टम सिर दफनाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए।
Published on:
19 Oct 2018 11:46 am
