5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती फिर किया बलात्कार

पीडि़ता ने नापासर पुलिस थाने में दर्ज कराया मामला  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner crime news

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती फिर किया बलात्कार

बीकानेर. सोशल मीडिया पर एक युवती को अनजान युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवक उसे बहला-फुसला कर एक होटल ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर नापासर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।सीओ सदर भोजराज सिंह के मुताबिक पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि वर्ष २०१३ में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान विकास सारस्वत पुत्र वेदप्रकाश सारस्वत से हुई थी। आरोपी विजयवाड़ा में रहता था। वर्ष-२०१३ जुलाई माह में आरोपी बीकानेर आया। वह खाना-खिलाने के बहाने से एक होटल में ले गया। वहां उसने बहला-फुसला कर बलात्कार किया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो क्लिप बना ली।

वारदात के बाद आरोपी वापस हैदराबाद चला गया। आरोपी उसे फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा परिजनों के मोबाइल पर भेजने की धमकी देकर जब भी बीकानेर आता उसके साथ बलात्कार करता। इतना ही नहीं आरोपी उसे हैदराबाद, दिल्ली, विजयवाड़ा बैंगलुरु, जयपुर ले गया, वहां भी बलात्कार किया। पीडि़ता ने बताया कि वर्ष-२०१७ में उसकी शादी हो गई। इसके बाद भी आरोपी ने उसको परेशान करना नहीं छोड़ा। इस घिनौने काम में अमित ओझा ने भी उसका सहयोग किया। सीओ सदर ने बताया कि पीडि़ता के बयान लिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग