5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को पिलाया नशीला पेय, पत्नी से बलात्कार

बीकानेर.खाजूवाला. महिला के पति व बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
पति को पिलाया नशीला पेय, पत्नी से बलात्कार

पति को पिलाया नशीला पेय, पत्नी से बलात्कार

बीकानेर.खाजूवाला. महिला के पति व बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने खाजूवाला थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह पति व बच्चों के साथ खेत की ढाणी में रहती है। गत 25 अप्रेल की रात्रि को 7 पीएचएम निवासी प्यारासिंह एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आया। इस कोल्ड ड्रिंक में आरोपी ने नशीली चीज मिला रखी थी। इसको पीने के बाद महिला का पति व बच्चे बेहोश की स्थिति में हो गए। उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450, 328 व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत

बीकानेर. जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की खतूरिया कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। सीआइ गोविंद सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पेमासर निवासी नत्थूराम (४५) पुत्र अर्जुनराम मेघवाल खतूरिया कॉलोनी में छगनलाल सुथार के निर्माणाधीन मकान पर काम रहा था। तगारी उठाते समय अचानक पांव फिसल गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। सिर में लगी गंभीर चोट के कारण बेहोशी की हालत में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मृतक नत्थूराम के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं व्यास कॉलोनी पुलिस खतूरिया कॉलोनी पहुंची। इस संबंध में मृतक के भतीजे भंवरराम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग