सीसीटीवी फुटेज देखने से लगता है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर शातिर प्रवति का है। उसने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को पूरी तरह कपड़े से कवर कर रखा था। वह पैदल ही आया और चारों तरफ चौकस निगाहों के साथ दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन शटर के पास बड़ा काउंटर होने से अंदर नहीं घुस पाया, तो नीचे बैठकर दोनों पैरों की मदद से कांउटर को सरका कर अंदर घुसा, सीधे गल्ले की तरफ गया, उसे तोड़कर पैसे निकाल थैले में डालकर तुरंत बाहर निकल आया। इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने में उसने बामुश्किल 10 मिनट का समय लगाया। ठेके से बाहर आने के बाद कुछ दूरी पर दूसरी दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी की और उस पर सवार होकर नागौर की तरफ फरार हो गया।