8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner crime : नकली हीरे देकर लाखों रुपए हड़पे, मामला दर्ज

बीकानेर. नकली हीरे को असली बताकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। रामपुरिया हवेली के पास रहने वाले महावीर चौक गंगाशहर निवासी श्यामसुंदर पुत्र किशनलाल सोनी की ओर से पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार जयपुर के चारणवास गांव निवासी महेन्द्र पुत्र पवन कुमार जांगिड़ ने धोखाधड़ी पूर्वक उसे असली की जगह नकली हीरे थमा दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jitendra Goswami

•

Updated: 17 Oct 2023, 11:59 PM IST

बीकानेर. नकली हीरे को असली बताकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। रामपुरिया हवेली के पास रहने वाले महावीर चौक गंगाशहर निवासी श्यामसुंदर पुत्र किशनलाल सोनी की ओर से पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार जयपुर के चारणवास गांव निवासी महेन्द्र पुत्र पवन कुमार जांगिड़ ने धोखाधड़ी पूर्वक उसे असली की जगह नकली हीरे थमा दिए।

हीरों के बदले आरोपी को आठ लाख 35 हजार रुपए दिए थे। हीरे की जांच करने पर नकली का पता चला। तब आरोपी से रुपए वापस मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया।

रास्ता रोक कर मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

बीकानेर.नाल. रास्ता रोककर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला नाल थाने में दर्ज कराया गया है। चूरू जिले के भालेरी हाल पता कावनी निवासी राजेश कुमार पुत्र लिच्छुराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि कावनी में सोलर प्रोजेक्ट की विद्युत लाइन का कार्य चल रहा है। यह प्रोजेक्ट केन्द्र सरकार के एसजेवीएन लिमिटेड की ओर से बनाया जा रहा है। 16 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे कावनी में साइट पर जा रहा था। इस दौरान कावनी निवासी गज्जूसिंह राजपूत ने रास्ता रोककर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की।

नशे में धुत व्यक्ति गिरा, मौत

बीकानेर. बीछवाल थाना इलाके के इन्द्रा कॉलोनी में मंगलवार को एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर गिर पड़ा,जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बीछवाल पुलिस के अनुसार इस संबंध में इन्द्रा कॉलोनी निवासी नरेन्द्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। उसने बताया कि उसके पिता भूपेन्द्र सिंह (54) पुत्र प्रेमसिंह राजपूत मंगलवार को शराब के नशे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।