8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशनोक दर्शन करने गए व्यक्ति के जेब से रुपए चोरी

बीकानेर. देशनोक करणी माता मंदिर में दर्शन करने आए व्यक्ति की जेब से हजारों रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चूरू की पूनिया कॉलोनी निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह राजपूत ने देशनोक थाने में मामला दर्ज कराया है ।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jitendra Goswami

•

Updated: 1 Nov 2023, 11:56 PM IST

देशनोक दर्शन करने गए व्यक्ति के जेब से रुपए चोरी

देशनोक दर्शन करने गए व्यक्ति के जेब से रुपए चोरी

बीकानेर. देशनोक करणी माता मंदिर में दर्शन करने आए व्यक्ति की जेब से हजारों रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चूरू की पूनिया कॉलोनी निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह राजपूत ने देशनोक थाने में मामला दर्ज कराया है । परिवादी ने बताया कि 21 अक्टूबर को वह देशनोक स्थित श्री करणी माता मंदिर में दर्शन करने आया था। तब मंदिर परिसर में उसकी जेब में रखे 75 हजार रुपए अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिए। रुपए चोरी होना का कुछ ही देर में पता चल गया। सीसीटीवी भी देखे, लेकिन चोर का पता नहीं चल सका।

बलात्कार से आहत युवती ने की खुदकुशी

बीकानेर. सदर थाना क्षेत्र में बलात्कार से आहत एक युवती ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। युवती ने सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा है। मृतका के पिता ने तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सदर एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि मंगलवार को एक युवती ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता ने करण जाम्भ, मोहित अरोड़ा पर बलात्कार करने एवं एक महिला पर आरोपियों का सहयोग करने का आरोप लगाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो क्लिप बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसकी बेटी ने अपने साथ हुई हैवानियत के बार में अपनी बहन को बताया। आरोपियों के बार-बार प्रताडि़त करने से परेशान होकर मंगलवार को उसने आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें आरोपियों के नाम लिखे हैं।

बारीकी से कर रहे जांच

मृतका के परिजनों ने दो युवकों पर बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोपों की जांच की जाएगी। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।सुरेन्द्र पचार, एसएचओ सदर