जामसर एसएचओ इन्द्र कुमार ने बताया कि पीडि़ता के मुताबिक उसका पति मजदूरी करता है। करीब दो महीने पहले उसका पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था। रात करीब डेढ़ बजे आरोपी फरसाराम अनधिकृत रूप से छत के रास्ते घर में घुस आया। तब वह अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। आरोपी उसे नींद में उठाकर नीचे चौक में ले गया और वहां डरा-धमका कर बलात्कार किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने, बच्चों को उठा ले जाने की धमकी दी।