6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन में घरों से चोरी करने वाली 07 गैंग के दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

bikaner news- आधा दर्जन से अधिक वारदातें कबूली, नयाशहर पुलिस की कार्रवाई  
2 min read
Google source verification
bikaner crime news- Two thieves arrested

दिन में घरों से चोरी करने वाली 07 गैंग के दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

बीकानेर. दिन-दहाड़े बंद व सूने घरों से नकदी व जेवर चुराने वाले दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर नयाशहर पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरों ने शहर में करीब आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें कबूल की है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान चोरी की और भी वारदतें खुलने की संभावना है। सीआइ ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि सर्वोदय बस्ती ओडों का बास हाल बीकाणा नगर किराएदार महेन्द्र (१९) पुत्र सुखराम बेलदार एवं खारी चारणान हाल प्रेमजी कबाड़ी के पीछे मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी अनिल (३६) पुत्र रामस्वरूप ब्राह्मण को गिरफ्तार किया गया है।

एेसे आए पकड़ में
थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसके अलावा थानाधिकारी ने उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल बलवीर, वासुदेव, मुखराम, जेठूसिंह व जगदीश गिला की टीम गठित की। पुलिस ने थाना क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों एवं पूर्व में चोरी में पकड़े गए चोरों पर निगरानी शुरू की। इस दौरान पता चला कि मुरलीधर, मुक्ताप्रसाद कॉलोनी व बंगलानगर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक ०७ गैंग सक्रिय है। करीब नौ दिन कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम को गैंग के सदस्य महेन्द्र व अनिल के बारे में पता चला। बाद में दोनों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की आधा दर्जन से अधिक वारदतें करना स्वीकार कर ली।

ऐसे देते वारदात को अंजाम

०७ गैंग के सदस्य दिन में बंद मकानों को अपना शिकार बनाते। गैंग के सदस्य दिन में गली-मोहल्लों में घूम कर बंद मकानों की पूरी रेकी करते। मकान के दरवाजो पर लगने वाले तालों व कुंडियों को तोडऩे के लिए औजार व लोहे के सरिये काम में लेते। गिरोह के सदस्य वारदात को महज १५ से २० मिनट में अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। गैंग में आठ से दस अन्य युवक भी शामिल है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह है मामला
बंगलानगर हनुमान मंदिर के पीछे रहने वाली जमना देवी पत्नी मदनलाल लखेसर के घर में २८ सितम्बर को दोपहर डेढ़ से शाम छह बजे के बीच चोरी की वारदात हुई। पीडि़ता ने २९ सितंबर को नयाशहर थाने में अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि वह पीहर गई हुई थी। पीछे से चोर घर में घुसे और बेटी की शादी के लिए रखे हुए सोने-चांदी के जेवर व नकदी रुपए चुरा ले गए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग