5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग रेंज में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

bikaner news- सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner- dead body Found in mahajan

फायरिंग रेंज में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

फायरिंग रेंज में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश

महाजन. महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार महाजन रेंज के नॉर्थ कैम्प से पूर्वी कैम्प की तरफ आने वाली सड़क के किनारे चिडासर नामक स्थान के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना सैन्य अधिकारियों व महाजन पुलिस को मिली। सूचना के बाद फायरिंग रेंज से सैन्य अधिकारी व आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। महाजन थाने से सीआई ईश्वरसिंह भी मौके पर पहुंचे।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि शव एकदम सड़ी-गली अवस्था में है। मृतक ने सैनिक की वर्दी जैसे कपड़े पहने हुए है। शक्ल व पहनावे से यह कोई मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति हो सकता है। जो प्यास लगने या अन्य किसी कारण से काल का ग्रास बन गया। महाजन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग