13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : डूंगर कॉलेज में परीक्षा आवेदन के लिए लगी लम्बी कतार

बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय सहित महाविद्यालयों में फॉर्म की हार्डकॉपी जमा करवाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र फॉर्म जमा कराने पहुंचे। महाविद्यालय में अब तक करीब दो हजार फॉर्म जमा हो चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner Dungar College

Bikaner Dungar College

बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय सहित महाविद्यालयों में फॉर्म की हार्डकॉपी जमा करवाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र फॉर्म जमा कराने पहुंचे। महाविद्यालय में अब तक करीब दो हजार फॉर्म जमा हो चुके हैं।

हार्डकॉपी आठ नवंबर तक जमा होगी। प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि महाविद्यालय में फॉर्म सुबह १० से ३ बजे तक जमा होंगे। इसके लिए महाविद्यालय में दो कमेटियां गठित की गई हैं। आगामी दिनों में विद्यार्थियों की संख्या बढऩे की संभावना को देखते हुए थाना पुलिस को पत्र लिखकर जाब्ता तैनात करने की मांग की है। कौशिक ने बताया कि फॉर्म ८ नवंबर तक बिना शुल्क जमा होंगे। इसके बाद ९ से १५ नवंबर तक १०० रुपए लेट फीस तथा १६ से २२ नवंबर तक दोगुनी फीस के साथ फॉर्म जमा होंगे।

कॉलेज में सुबह परीक्षा
राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से चल रही सैकेंड ग्रेड परीक्षा के तहत बुधवार को सुबह १० से १२ बजे तक परीक्षा होगी। इसके बाद राजकीय डूंगर महाविद्यालय में दोपहर १ से ४ बजे फार्म जमा किए जाएंगे।