
आकार ले रहे रावण परिवार के पुतले
बीकानेर. दशहरा उत्सव को लेकर शहर में तैयारियां चल रही है। कई स्थानों पर रावण परिवार के पुतले तैयार किए जा रहे है। रामलीला का मंचन भी चल रहा है। दशहरा कमेटी भीनासर के तत्वावधन में होने वाले दशहरा उत्सव की तैयारियां चल रही है। इस बार रावण का ८० फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। पुतलों को कमेटी के कार्यकत्र्ता तैयार कर रहे हैं। इसमें सूर्यप्रकाश पडि़हार, पंकज मोदी, हरिओम सुथार, जगदीश सुथार, श्रीधर सोलंकी, बन्टी सोलंकी, कालू सोलंकी, सीताराम सोलंकी सहित कार्यकर्ता भागीदारी निभा रहे है।
रामजन्म पर मनाई खुशियां
लक्ष्मीनाथ मंदिर में श्रीराम कला मंदिर संस्था की ओर से मंचित की जा रही रामलीला में दूसरे सोमवार को रामजन्म प्रसंग साकार हुआ। तो दर्शकों ने राम जन्म की खुशियां मनाई। ताड़का वध की लीला मंचन के दृश्य पर दर्शकों तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। रामलीला के प्रसंगों को कलाकारों ने बखूबी साकार किया।
दशहरा झांकियों के लिए पात्रों का चयन
बीकानेर. बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से सोमवार को दशहरे पर निकलने वाली झांकियों के पात्रों का चयन किया गया। चयन समिति में पंजाबी समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। कमेटी के तत्वावधान में दशहरा उत्सव डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा।
इसमें रावण परिवार के पुतलों का दहन किया जाएगा। इससे पूर्व सजीव झांकी निकाली जाएगी।पात्र चयन के दौरान सतीश तनेजा, सुभाष मित्तल, दीपक अरोड़ा, अरविन्द मिढ्ढा, गोपाल अग्रवाल, नीरज गुप्ता, नरेश झाम, ओम मोदी, प्रेम चौहान, जितेश आरोड़ा, मुकेश धुडि़या आदि मौजूद रहे।
Published on:
01 Oct 2019 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
