6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में सितम्बर माह तक मिलेंगे बकाया बिजली कनेक्शन

बीकानेर. विद्युत निगम की सोभाग्य और दीनदयाल योजना में कनेक्शन से वंचित रहे उपभोक्ताओं के लिए खुश खबरी।
less than 1 minute read
Google source verification
बीकानेर में सितम्बर माह तक मिलेंगे बकाया बिजली कनेक्शन

बीकानेर में सितम्बर माह तक मिलेंगे बकाया बिजली कनेक्शन

बीकानेर. विद्युत निगम की सोभाग्य और दीनदयाल योजना में कनेक्शन से वंचित रहे उपभोक्ताओं के लिए खुश खबरी। अब ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली का सपना पूरा होगा। विद्युत निगम ने सितंबर माह तक इन योजनाओं के वंचितों को कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए शनिवार को मुख्य संभागीय अभियंता ने सभी अभियताओं से इस तरह के उपभोक्ताओं की अपडेट सूची मांगी है, जिनकी डिमांड राशि जमा है। हलांकि योजना में नए आवेदन नहीं लेंगे, लेकिन जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था, उनके डिमांड नोटिस जारी होने के बाद राशि जमा हो चुकी थी, लेकिन कनेक्शन नहीं मिल पाया उनको अब कनेक्शन मिल जाएगा। अधीक्षण अभियंता कृष्णलाल घुघरवाल के अनुसार जिले में लगभग 3500 ऐसे उपभोक्ता है, जो उक्त योजनाओं में कनेक्शन से वंचित रहे।
शुरू हुई कवायद
डिमांड राशि जमा होने के बाद भी इन योजनाओं में कनेक्शन नहीं मिलने का मलाल यहां के सैकड़ों को उपभोक्ताओं को था। अब विद्युत निगम ने नए सिरे प्रक्रिया शुरू कर रहा है। मुख्य अभियंता प्रेमजीत धोबी ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता, अधीशासी अभियंता, सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं से विचार-विमर्श कर दिशा-निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग