
जामसर जीएसएस में लगी आग, मची अफरा-तफरी
जयमलसर. जामसर गांव स्थित विद्युत सब स्टेशन (जीएसएस) में बुधवार दोपहर को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जीएसएस पर लगे विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लपटें एक किलोमीटर दूर गांव में दिखाई दे रही थी। प्रत्यक्षदर्शी भागीरथ पारीक ने बताया कि जीएसएस पर आग की लपटों को देखकर तुरन्त दमकल को फोन किया। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका जीएसएस में आग के कारण तेज धमाके भी सुनाई दिए।
आग की सूचना मिलने के बाद विद्युत निगम अधिशासी अभियंता कैलाशचन्द्र बिश्नोई भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 11 केवी की विद्युत लाइन के बूसिंग में ऑयल लीकेज होने के कारण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही विद्युत लाइनों से आपूर्ति बंद कर जीएसएस की आग पर काबू पाया गया और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शाम तक चालू कर दी जाएगी।
Published on:
31 Jul 2019 08:54 pm
