6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन का पहला सोमवार : शिवालयों में उमडे़ श्रद्धालु, अलसुबह से रात चले अभिषेक-पूजन के दौर, हर हर महादेव की गूंज

sawan 2019- सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालु शिव भक्ति से सराबोर रहे। हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे।
2 min read
Google source verification
bikaner first sawan somwar shiva pooja

सावन का पहला सोमवार : शिवालयों में उमडे़ श्रद्धालु, अलसुबह से रात चले अभिषेक-पूजन के दौर, हर हर महादेव की गूंज

सावन का पहला सोमवार : शिवालयों में उमडे़ श्रद्धालु, अलसुबह से रात चले अभिषेक-पूजन के दौर, हर हर महादेव की गूंज

बीकानेर. सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालु शिव भक्ति से सराबोर रहे। हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। अलसुबह से शुरू हुआ अभिषेक, पूजन और उपासना का दौर देर रात तक चला। शिव भक्तों ने आराध्य देव महादेव की प्रसन्नता के लिए जल, दूध, घी, शहद, दही, शर्करा, पंचामृत, ईख रस से अभिषेक , पूजन कर महाआरती की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी रही। रूद्राष्टध्यायी पाठ के वेद मंत्रों के बीच महादेव के अभिषेक के दौर चलते रहे। भजन, कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन हुए।

इस दौरान महादेव और निज मंदिरों को विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सजाए गए। घरों में नर्बदेश्वर महादेव के पूजन अभिषेक हुए। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने महादेव के दर्शन, पूजन और अभिषेक कर मनोकामनाएं की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई।

विभिन्न रूपों में शृंगार

श्रद्धालुओं ने महादेव का अभिषेक-पूजन कर विभिन्न रूपों मंे शृंगार किया। भस्म, पुष्प सहित विविध सामग्रियों से भगवान शिव का शृंंगार किया। इस दौरान महाकाल, अद्र्धनारीश्वर सहित कई रूपों में शृृंगार किया गया।

इन मंदिरों में हुए अभिषेक और पूजन
शहर में स्थित शिवालयों में सावन के पहले सोमवार पर अभिषेक-पूजन के दौर चलते रहे। इस दौरान श्रीरामसर रोड स्थित धरणीधर महादेव, अमरेश्वर महादेव, महानन्द महादेव, नत्थूसर गेट के बाहर ओझा बगीची स्थित गज गंगेश्वर, सूरदासाणी बगीची स्थित महादेव, रंगोलाई स्थित महादेव, बारह गुवाड चौक स्थित जबरेश्वर महादेव, भट्ठडो का चौक स्थित अचलेश्वर, मरुनायक चौक स्थित नाटेश्वर, गोपीनाथ भवन के पास सती माता बगीची स्थित गौरी शंकर महादेव, सूरसागर के पास स्थित बारह महादेव, शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव, सागर स्थित महादेव, सूर्या कॉलोनी स्थित कसौटी नाथ महादेव, जस्सूसर गेट स्थित राम मंदिर सहित शहर में स्थित शिवालयों में अभिषेक, पूजन, शिव उपासना, भजन, कीर्तन के आयोजन हुए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग