18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीसरे दिन भी ट्रैक्टर ट्रॉली से नहीं उठा कचरा

नगर निगम से अनुबंधित ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कचरा परिवहन का कार्य बुधवार को तीसरे दिन भी नहीं हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉलियों के पहिये ठप्प रहे है। संबंधित संवेदक फर्म की ओर से कार्य नहीं करने से शहर में जगह-जगह कचरे व गंदगी की ढ़ेरियां लगी रही।

2 min read
Google source verification
तीसरे दिन भी ट्रैक्टर ट्रॉली से नहीं उठा कचरा

तीसरे दिन भी ट्रैक्टर ट्रॉली से नहीं उठा कचरा

नगर निगम से अनुबंधित ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कचरा परिवहन का कार्य बुधवार को तीसरे दिन भी नहीं हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉलियों के पहिये ठप्प रहे है। संबंधित संवेदक फर्म की ओर से कार्य नहीं करने से शहर में जगह-जगह कचरे व गंदगी की ढ़ेरियां लगी रही। कचरे पर बेसहारा पशु मंडराते रहे। कचरे व गंदगी की बदबू से आमजन परेशान रहे। मुख्य मार्गों पर कचरे की ढ़ेरियों से ही होकर लोग निकलने को मजबूर रहे।

दर बढ़ाने पर अड़ी फर्म

ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कचरा परिवहन कर रही फर्म दर बढ़ाने की मांग पर अड़ी हुई है। फर्म के सुगनाराम के अनुसार निगम दिसंबर 2020 की दर के अनुसार अब तक भुगतान कर रही है। निगम से 15 से 20 प्रतिशत दर बढ़ाने की मांग की हुई है। निगम इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस समय कार्य प्रारंभ किया था तब से अब तक में डीजल और लेबर दोनों की दर बढ़ चुकी है। फर्म को आर्थिक नुकसान हो रहा है। घाटे में कार्य नहीं किया जा सकता है।

44 ट्रैक्टर तीन-तीन फेरे

निगम अनुबंधित फर्म से प्रति दिन 44 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से तीन-तीन फेरे में कचरा परिवहन का कार्य करवा रहा है। फर्म की ओर से रोज 132 ट्रैक्टर ट्रॉली कचरे का परिवहन वार्ड क्षेत्रों व मुख्य मार्गों, बाजारो आदि से किया जाता है। कचरा परिवहन के लिए निगम फर्म को प्रति दिन प्रति ट्रैक्टर ट्रॉली तीन फेरे के 2333 रुपए का भुगतान कर रहा है। फर्म इस राशि में बढ़ोतरी की मांग कर रही है।

निगम काम करने की बात कह रहा, पैसे बढ़ाने की नहीं

फर्म महेश ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के सुगनाराम ने बताया कि निगम आयुक्त फर्म की मांग पर गौर नहीं कर रहे है। केवल कार्य करते रहने की बात कह रहे है। पैसे बढ़ाने की बात नहीं कर रहे है। घाटे में कार्य नहीं किया जा सकता है, इसलिए कार्य को बंद कर दिया गया है।

लग रही कचरे की ढ़ेरियां

निगम घर-घर कचरा संग्रहण की ऑटो टिप्पर से कचरा उठवाने की बात कह रहा है। बुधवार को कई स्थानों पर ऑटो टिप्पर से कचरा उठने की िस्थति भी सामने आई, लेकिन सभी स्थानों और विभिन्न क्षेत्रों से कचरा नहीं उठने की िस्थति सामने आई। कई पार्षदों ने भी कचरा नहीं उठने की बात कही। जगह-जगह कचरे की ढेरियां लगी रही।