19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत गुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ

गुरु नानक देव का 553 वां प्रकाश उत्सव - गुरुद्वारों में हुए धार्मिक अनुष्ठान भोग श्री अखण्ड पाठ साहिब व मुख्य दीवान का आयोजन

2 min read
Google source verification
सत गुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ

सत गुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ

गुरु नानक देव जी का 553 वां प्रकाश उत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। भोग श्री अखण्ड पाठ साहिब हुआ। मुख्य दीवान का आयोजन हुआ। रागी जत्थों की ओर से शबद कीर्तन किया गया। गुरु इतिहास पर व्याख्यान हुए। अरदास के बाद गुरु का लंगर अटूट बरता। शाम को गुरुद्वारों में दीपमाला व बाहरआतिशबाजी की गई।गुरुद्वारा गुरु नानक देव सादुल कॉलोनी में प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा सादुल कॉलोनी में 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक श्री अखंड पाठ साहिब लड़ी आरंभ हुई । मंगलवार को सुबह पांचवे श्री अखंड पाठ साहिब की पूर्णाहुति हुई। इसके बाद गुरबाणी का कीर्तन हुआ। देवेंद्र कौर डोली ने शब्द का गायन किया। हरजिंदर सिंह ने सतगुरु नानक परगटेया मिटी धुंध जग चानण होआ शब्द पढा। गुरप्रीत सिंह ने तबले पर संगत की। तारा सिंह ने गुरबाणी का कीर्तन किया । प्रधान जगदीश चंद्र सुखेजा ने सारी संगत का धन्यवाद किया । सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक गुरु का लंगर चलता रहा । गुरु की संगत ने गुरुबाणाी का कीर्तन सुना व गुरु का लंगर प्राप्त किया। देर शाम बाद गुरुद्वारा साहिब में रात को दीपमाला व आतिशबाजी की गई।

प्रतिभाओं का सम्मान

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार लालगढ़ में गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग पड़ा। स्थानीय रागी जत्थे की ओर से शबद कीर्तन किया गया। बीबी कुलदीप कौर व हरप्रीत कौर ने शबद पढ़कर संगत को निहाल किया। भाई जसवीर सिंह ने गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष के अनुसार प्रकाश उत्सव पर 80 वर्ष से अधिक आयु की संगत को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों का स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके बाद अरदास की गई व गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।

दीपमाला सजाई, आतिशबाजी हुई

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा रानी बाजार में गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव सुबह श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग पड़ा। इसके बाद मुख्य दीवान का आयोजन हुआ। प्रधान सुखदेव सिंघ व सचिव गुरुविंद्र सिंघ के अनुसार प्रकाश उत्सव पर शब्द कीर्तन व गुरु इतिहास पर व्याख्यान हुआ। हजूरी रागी ज्ञानी बलविंद्र सिंघ व स्थानीय जत्थे व स्त्री सत्संग की बीबीयां की ओर से शबद गायन किया गया। इसके बाद गुरु का लंगर अटूर बरताया गया। शाम को रहरासि साहिब पाठ, बच्चों का कार्यक्रम, शबद कीर्तन, दीपमाला व आतिशबाजी हुई।

भोग श्री अखण्ड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी जयनारायण व्यास कॉलोनी में गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान के अनुसार प्रकाश उत्सव पर सुबह भोग श्री अखण्ड पाठ साहिब और कीर्तन दरबार हुआ। कीर्तन स्थानीय रागी जत्था भाई रविन्द्र सिंघ ने किया। अरदास की समाप्ति के बाद गुरु का लंगर अटूट बरता। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साध संगत उपिस्थत रहे।