20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पौधरोपण कर धरती माता के ऋण से हो सकते हैं मुक्त

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को पौधरोपण अभियान का आयोजन हुआ। गंगाशहर रोड, चौपड़ा स्कूल के सामने स्थित राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र परिसर में हुए अभियान के दौरान औषधीय पौधे लगाए गए।

2 min read
Google source verification
पौधरोपण कर धरती माता के ऋण से हो सकते हैं मुक्त

पौधरोपण कर धरती माता के ऋण से हो सकते हैं मुक्त

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को पौधरोपण अभियान का आयोजन हुआ। गंगाशहर रोड, चौपड़ा स्कूल के सामने स्थित राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र परिसर में हुए अभियान के दौरान औषधीय पौधे लगाए गए।

अभियान में बच्चों से बुजुर्गों तक व बालिकाओं व महिलाओं ने उत्साह के साथ पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण अभियान की शुरुआत राजस्थान प्राकृति चिकित्सा केन्द्र के अध्यक्ष वेद प्रकाश चतुर्वेदी, आरएसएस के विभाग संघ चालक टेक चंद बरड़िया ने पौधा लगाकर की। अभियान के तहत वाटिका व वैद्य महावीर प्रसाद शर्मा भ्रमण पथ के नजदीक आंवला, पपीता, हारसिंगार, अशोक, अडुसा, अमरुद आदि औषधीय पौधे लगाए गए। अभियान के तहत यहां 251 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।

हरयाळो राजस्थान जगा रहा अलख

अभियान की शुरुआत पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक टेक चन्द बरड़िया ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। धर्मशास्त्रों के अनुसार यदि एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में 450 पौधे लगा दे, तो वह धरती माता के ऋण से मुक्त हो सकता है।

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के अध्यक्ष वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान पत्रिका का हरयाळो राजस्थान अभियान पौधरोपण के लिए अलख जगा रहा है। लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित कर रहा है।

संस्था के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र परिसर में अलग-अलग बीमारियों के इलाज में उपयोगी 251 पौधे लगाए जाएंगे। एडवोकेट तेजकरण गहलोत व चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा का आधार ही पेड़- पौधे हैं। औषधीय पौधे बहुउपयोगी साबित होंगे। संपत पारीक ने आभार जताया।

ये बने सहयोगी

अभियान के दौरान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के मंत्री बनवारी शर्मा, परामर्श मंडल अध्यक्ष तेजकरण गहलोत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता, सम्पत पारीक, पूनम चंद खत्री, ओम सोनगरा, दिलीप पुरी, कमल भांभू, शिखर चंद सुराणा, टोडरमल चौपड़ा, रामचन्द्र आचार्य, राजकुमार जीनगर, सांवर मल मोदी, योगाचार्य श्रीरतन तंबोली, हितेन्द्र मारु, मुरलीधर सोलंकी, ताराचंद नोखवाल, महावीर उपाध्याय, कुणाल तंवर, जय किशन खत्री, अशोक टाक, मयंक बोथरा, मुुकेश बन्न, देवेन्द्र पुरी, अमर चंद बिस्सा, प्रदीप भटनागर सहित प्रकृति एवं पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण किया।

महिलाओं में उत्साह

पौधरोपण के दौरान बालिकाओं व महिलाओं में उत्साह रहा। अभियान के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता, पार्षद सुधा आचार्य, प्रमिला गौतम, भारती अरोड़ा, भगवती स्वामी, कविता सुथार, कृष्णा कच्छावा, हिमानी दाधीच, टिया दाधीच सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने पौधरोपण किया।

इन संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे मौजूद

अभियान के दौरान राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, भारत तिब्बत सहयोग मंच, सेवा भारती, महावीर इन्टरनेशनल, साधुमार्गी जैन संघ, भैंरुनाथ जीव रक्षा पर्यावरण समिति कोडमदेसर, कृष्णा फाउंडेशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्था, एसकेएल ग्रुप,श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति सहित कर्मचारी यूनियन व राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग