
पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प
राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत हो रहे पौधरोपण को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। बुधवार को अभियान के तहत राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, बीकानेर के परिसर में पौधरोपण अभियान का आयोजन हुआ। अभियान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान की शुरुआत नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डॉ. नितिन गोयल, राजस्थान भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी सचिव राजेन्द्र जोशी ने पौधा लगाकर की।अभियान में शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, जनप्रतिनिधि, समाजसेवा, स्वयं सेवी संस्थाओं, सरकारी अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्कूली विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए व पौधरोपण किया। पौधरोपण के दौरान पौधों के संरक्षण व अधिकाधिक पौधरोपण का संकल्प भी लिया गया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी
अभियान के दौरान निगम आयुक्त केसर लाल मीणा ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी है। पौधरोपण व उनका संरक्षण कर हम पर्यावरण को शुद्ध रख सकते है। प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डॉ. नितिन गोयल ने कहा कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते है। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने कहा कि राजस्थान पत्रिका अपने सामाजिक सरोकारो के तहत प्रदेश को हरा-भरा बनाने में जुटा है। हरयाळो राजस्थान अभियान पुनीत एवं श्रेष्ठ कार्य है।
इनकी रही सहभागिता
अभियान के दौरान डॉ. मोहम्मद फारुक चौहान, डॉ. राजेन्द्र कुमार, शिवालाल तेजी,ज्योति स्वामी,अरुण अग्रवाल, मिलन गहलोत, आदर्श शर्मा, पार्षद महेन्द्र बडगुजर, मुरली राठौड़, विनोद जांदू, महावीर गहलोत, सुनील जावा, शराफत हुसैन, फारुख अहमद सहित पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
स्कूली विद्यार्थियों में उत्साह
अभियान के दौरान गंगा चिल्ड्रन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्या ज्योति स्वामी के नेतृत्व में छात्रा अनन्या, गर्विता, वर्षा, निशु, सुमन, दीपिका, निष्ठा,दीक्षा, रिद्धि, कंचन शर्मा, छात्र पूनमचंद, मोनू, रामदेव, रणवीर, जतिन, रोहित, करण, नीरज, आदित्य, विक्रम, रजत सिंह आदि ने पौधरोपण किया।
Published on:
26 Jul 2023 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
