5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्ट्रेट में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

बीकानेर। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का होली स्नेह मिलन समारोह मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम थे।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner holi 2019

कलक्ट्रेट में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, जिला कलक्टर ने गुलाल लगा अधिकारियों-कर्मचारियों दी शुभकामनाएं

बीकानेर। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का होली स्नेह मिलन समारोह मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम थे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, साक्षरता के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक राजेन्द्र जोशी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा, रमेश तनेजा, मनोज व्यास, लीलाधर बोहरा, महावीर स्वामी, मनीष जोशी, जगदीश किराडू सहित कलक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि तीज-त्यौहार हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। इनसे आपसी प्रेम एवं सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने बीकानेर की होली परम्परा की सराहना की तथा कहा कि यहां का आपसी पे्रम तथा अपनापन अनुकरणीय है।

इस दौरान अशोक बोहरा, सुमित राजपुरोहित, पंकज बिस्सा, ठाकुरदास स्वामी, अनुराग जोशी और नितेश व्यास ने विभिन्न लोकगीतों के साथ मनमोहन लोकनृत्य प्रस्तुत किए। जिला कलक्टर ने भी चंग पर थाप लगाई और लोकगीतों का जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग