5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के रंग में डूबा शहर, फाग गीतों की धूम

होली के रंग में डूबा शहर, फाग गीतों की धूम
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner holi 2019

होली के रंग में डूबा शहर, फाग गीतों की धूम

बीकानेर. रंगों के त्योहार होली की मस्ती शहर में देखते ही बन रही है। हर वर्ग के लोग अपने-अपने अंदाज से होली खेलने में लगे हैं। गुरुवार सुबह से ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने शुरू हो गए थे। कुछ लोग जहां रंग की होली खेलने में मस्त हैं तो कुछ लोग केवल गुलाल-अबीर की होली खेलने में ही रुचि दिखा रहे हैं। आपसी प्रेम और सौहार्द के इस त्योहार को हर वर्ग के साथ-साथ प्रत्येक जाति और धर्म के लोग खेलने से नहीं चूक रहे।

शहर के जूनागढ़, बारहगुवाड़, कीकाणी व्यास चौक, बिस्सा चौक, बारहगुवाड़, डागा चौक, मोहता चौक, नत्थूसर गेट, बिन्नाणी चौक, दम्माणी चौक, व्यास कॉलोनी, उप नगर गंगाशहर-भीनासर, सुदर्शना नगर, अन्त्योदय नगर, मुक्ता प्रसाद सहित विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोलियां बनाकर घूमते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं ढोल, ताशे और नगडिय़ों की धुन पर होली के पारंपरिक गीतों और स्वर लहरियों की आवाज भी सुनाई दे रही है।

पुलिस रही अलर्ट
रंग में भंग डालने की घटनाएं नहीं हो इस बात को ध्यान में रखते हुए जिले की पुलिस भी अलर्ट मोड में दिखाई दी। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर शहर को आठ सेक्टर में बांटा गया है। जहां भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस कर्मचारी होली में जबरदस्ती करने तथा लड़ाई-झगड़े की आशंकाओं वाले स्थानों चौकन्नी हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग