बीछवाल थाने में चन्द्रकला उर्फ चन्दा पत्नी स्व. सुरेन्द्रसिंह राजपूत ने मामला दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि 23 जुलाई की सुबह वह क्वार्टर बंद कर इन्द्रा कॉलोनी में रिश्तेदार से मिलने गई थी। बेटा जोधपुर गया हुआ था। क्वार्टर में कोई नहीं था। शाम को करीब साढ़े छह बजे पड़ोसियों से सूचना मिली कि क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है। तब घर आई। घर के कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर कर चोर सात भरी सोने के गले में पहनने के गहने, सोने की चार अंगूठी, पांच जोड़ी पायजेब व 40 हजार रुपए नकदी चुरा ले गए।