7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने भी उठाया हाइकोर्ट बैंच का मामला

bikaner in vidhansabha : बीकानेर. नोखा. विधानसभा में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सोमवार को न्याय प्रशासन, आबकारी, पुलिस एवं कारागार की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बीकानेर में हाइकोर्ट बैंच खोलने की मांग और नोखा क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखा। बिश्नोई ने कहा कि हाईकोर्ट बैंच हमारी मांग नहीं, हमारा हक है। नोखा में मुकदमों की बढी संख्या को देखते हुए एडीजे कोर्ट खोला जाए। उन्होंने कहा कि नोखा के साथ सरकार का रवैया पक्षपात पूर्ण है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Surya Prakash

•

Updated: 23 Jul 2019, 10:32 AM IST

bikaner in vidhansabha

विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने भी उठाया हाइकोर्ट बैंच का मामला

बीकानेर. नोखा. विधानसभा में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सोमवार को न्याय प्रशासन, आबकारी, पुलिस एवं कारागार की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बीकानेर में हाइकोर्ट बैंच खोलने की मांग और नोखा क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखा। बिश्नोई ने कहा कि हाईकोर्ट बैंच हमारी मांग नहीं, हमारा हक है। नोखा में मुकदमों की बढी संख्या को देखते हुए एडीजे कोर्ट खोला जाए। उन्होंने कहा कि नोखा के साथ सरकार का रवैया पक्षपात पूर्ण है ।

थाना क्रमोन्नत नहीं
विधायक बिश्नोई ने कहा कि नोखा थाने में पिछले बीस सालों से उप निरीक्षक को लगाया जा रहा है, लेकिन थाने को निरीक्षक स्तर पर क्रमोन्नत नहीं किया जा रहा। कानून व्यवस्था की आम आदमी तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कक्कू गांव में पुलिस चौकी खोलने, पुलिस थाना नोखा, जसरासर, पांचू में रिक्त पदों को भरने, नोखा में आइबी चौकी की स्थापना करने की मांग सरकार के समक्ष रखी। साथ ही मरम्मत के नाम पर बन्द किए नोखा कारागार को पुन: शुरू करने, आबकारी विभाग के वृत निरीक्षक कार्यालय के लिए नगरपालिका क्षेत्र में जमीन आंवटन व बजट स्वीकृति करने की मांग की।