20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की…

जन्माष्टमी पर्व के बाद शुक्रवार को नन्द उत्सव मनाया गया। नन्द उत्सव की सचेतन झांकियां सजाई गई। ठाकुरजी का अिभषेक, पूजन, आरती कर भगवान कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गई। ठाकुरजी के माखन -मिश्री का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।

2 min read
Google source verification
नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की...

नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की...

नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की, भये प्रकट गोपाला सरीखे जयकारों की गूंज घरों और मंदिरों में रही। जन्माष्टमी पर्व के बाद शुक्रवार को नन्द उत्सव मनाया गया। नन्द उत्सव की सचेतन झांकियां सजाई गई। ठाकुरजी का अिभषेक, पूजन, आरती कर भगवान कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गई। ठाकुरजी के माखन -मिश्री का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। घर-घर में नन्द उत्सव मनाया गया। घर परिवार के सदस्यों ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई। बधाइयां बांटी।

दम्माणी चौक िस्थत बड़ा गोपालजी मंदिर में नन्द उत्सव में बाल स्वरूप गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। अथर्व व्यास ने कृष्ण की भूमिका निभाई। पूजन गणेश व्यास व भंवरी देवी ने किया। मंदिर परिसर कृष्ण की भक्ति से सराबोर रहा। पंडित गोविन्द गोपाल व्यास ने नन्द बाबा की भूमिका निभाई। कृष्ण के बाल स्वरुप व गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मौहल्लों से होकर निकली। बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चेंं शामिल रहे। पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। गणेश व्यास, काला महाराज, किशन् व्यास,गोपी, देव व्यास ,अशोक व्यास, वेणु गोपाल, धन्वंतरि व्यास ने बधाइयां वितरित की। शोभायात्रा के पुन: मंदिर पहुंचने पर दूध दही हांडी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एक क्विंटल दूध दही से बने पंचामृत प्रसाद का वितरण किया गया।

108 कृष्ण व विष्णु मंदिरों में पूजन

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर जिले के 108 कृष्ण एवं विष्णु मंदिरों में अभिषेक, पूजन, आरती के साथ ठाकुरजी के माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। ब्राह्मण अन्तरराष्ट्रीय संगठन के पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच के अनुसार नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में जयकारों के बीच ठाकुरजी के माखन मिश्री का भोग पुजारी शंकर सेवग ने अर्पित किया गया। मटकियों में मिश्री, परात में माखन पहुंचा। इस अवसर पर सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित राधा कृष्ण की तस्वीरें वितरित की गई। इस अवसर पर लीलाधर आसोपा, शंकर लाल जोशी, सूर्य प्रकाश सेवग, प्रवीण, रजत, संपत दायमा, मंजुलता शर्मा, ममता आदि मौजूद रहे। धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर में स्वामी सलिलदास महाराज के सानिध्य में पूजन, माखन मिश्री प्रसाद व तस्वीरों का वितरण हुआ। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी माखन-मिश्री का भोग लगाने के बाद तस्वीरों का वितरण किया गया। राधा-कृष्ण की 11 हजार अभिमंत्रित तस्वीरों का वितरण किया गया।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग