
उपलब्धि : देश में बीकानेर जिले का कालू थाना फिर रहा अव्वल
बीकानेर. जिले का कालू पुलिस थाना देश का सिरमौर बना हुआ है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को देश के श्रेष्ठ थानों की सूची जारी की, जिसमें कालू दूसरी बार भी पहले पायदान पर रहा। सूची में देशभर के टॉप-86 थाने शामिल हैं।
कालू थाने (kalu thana)ने विभिन्न मापदंडों में बढ़त लेकर देशभर के 15 हजार से अधिक पुलिस थानों को पछाड़ा है। आइबी के पिछले साल एक जनवरी से नवंबर तक के सर्वे में बेहतरीन प्रदर्शन पर कालू थाना(kalu thana) शीर्ष पर रहा था। अब इस सर्वे में दिसंबर तक के प्रदर्शन को शामिल किया गया, जिसमें भी कालू थाने का काम बेहतरीन रहा। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2018 में इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) से देशभर के 15 हजार 666 थानों का सर्वे करवाया।
इसमें परफोर्मेन्स के आधार पर रैंकिंग जारी की गई थी। इसमें कालू थाना(kalu thana) को कई मापदंडों में परखा गया था। इनमें अपराध नियंत्रण, मामलों की जांच और उसके निपटान, अपराध का पता लगाने, सामुदायिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था के रखरखाव जैसे कई मापदंड शामिल थे। इस दरौरा 20 दिसंबर, 18 को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवडिय़ा (गुजरात) में आयोजित कार्यक्रम में कालू थाने को देश का सर्वश्रेष्ठ थाने का खिताब दिया गया। यह खिताब लेने कालू एसएचओ परमेश्वर अपनी, मां-पत्नी व बेटे के साथ गए थे।
कायम रखी रैंकिंग
कालू थाना (kalu thana)के पुलिस कर्मचारियों ने सकारात्मक कार्यशैली अपनाकर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग बरकरार रखी है। यह सभी कार्मिकों के सहयोग से संभव हो पाया है। थाने की रैंकिंग को बरकरार रखने के लिए और बेहतर कार्य किए जाएंगे।
- देवीलाल, एसएचओ, कालू
बेहतर काम का परिणाम
पहले देश के शीर्ष-10 थानों की सूची जारी की गई थी, जिसमें नवंबर तक के डाटा सर्वे में शामिल किए गए थे। अब देशभर के ८६ थानों की सूची जारी की गई, जिसमें भी कालू नंबर वन पर काबिज है। इस बार सर्वे में एक माह के और डाटा को सम्मिलित किया गया। सीसीटीएनएस के डाटा लिए गए, जिसमें कालू थाना की रिपोर्ट बेहतर रही। इसी आधार पर यह नंबर वन पर कायम है।
प्रदीप मोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक
Published on:
27 Jun 2019 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
