6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिड्डी पर नियंत्रण के लिए किया छिड़काव

bikaner news- किसानों को मिली राहत  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner- locust attack alert in mahajan

टिड्डी पर नियंत्रण के लिए किया छिड़काव

महाजन. पाकिस्तान से आये टिड्डियों के दल पर नियंत्रण पाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी सतर्कता से जुटे हुए है। गुरुवार को फायरिंग रेंज से सटते इलाके में कई वाहन लगाकर छिड़काव करते हुए नियंत्रण का प्रयास किया गया। जिससे किसानों को राहत मिली। जानकारी के मुताबिक फायरिंग रेंज से सटते गुसाईणां, रामसरा, चकजोड़ आदि गांवों की रोही में भारी संख्या में टिड्डी पहुंचने से किसानों की नींद उड़ गई थी।

कृषि विभाग को सूचना मिलने पर बुधवार व गुरुवार को लगातार फायरिंग रेंज से सटते इलाके में वाहन लगाकर छिड़काव किया गया। कृषि कर्मचारियों ने बताया कि अब इस इलाके में टिड्डी पर पूर्णतया नियंत्रण किया जा चुका है। दूसरी तरफ महाजन क्षेत्र के चक १७२ एल व १७२ आर में टिड्डी के झुण्ड नजर आने से किसानों की हालत खराब हो गई है। घेसूरा के काश्तकार सुखराम छिम्पा ने बताया कि खेतों में हजारों की तादाद में टिड्डी होने से मूंगफली व अन्य फसलें तबाह होने लगी है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग