
बीकानेर में पहले राउंड में BJP 15 हजार वोट से आगे
बीकानेर. लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए बीकानेर में गुरुवार सुबह मतगणना शुरू हुई। पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में पहले राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल कांग्रेस प्रत्याशी मदन मेघवाल से 15 हजार वोट से आगे चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी लूणकरनसर, बीकानेरपूर्व एवं पश्चिम तथा अनूपगढ़ क्षेत्र से आगे थे। इससे पूर्व सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती शुरू की गई। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पर पुलिस के साथ हथियारबंद सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रत्याशियों के समर्थकों व आमजन को मतगणना स्थल से दूर ही रखा जा रहा है।
Published on:
23 May 2019 09:32 am
