5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहर के पास रखा सामान और कूदकर दे दी जान

विवाहिता ने नहर में कूदकर दी जान  
less than 1 minute read
Google source verification
नहर के पास रखा सामान और कूदकर दे दी जान

नहर के पास रखा सामान और कूदकर दे दी जान

महाजन. कस्बे के बीच से गुजरने वाली कंवरसेन लिफ्ट नहर में मंगलवार को एक विवाहिता ने कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार महाजन निवासी देवचन्द राठी की करीब 40 वर्षीय पुत्री सुनंदा श्रीविजयनगर में अपने ससुराल में रहती है। मंगलवार दोपहर करीब पौने तीन बजे वह श्रीविजयनगर से महाजन अपने पीहर आई। सुनंदा महाजन बस स्टैण्ड से पहले ही नहर की पुली पर बस से उतर गई और महाजन रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर बनी छोटी पुली पर चली गई। वहां उसने बैग, मोबाइल आदि रख दिए और नहर में कूद गई।

पुलिस ने बताया कि मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें किसी को भी परेशान नहीं करने की बात लिखी हुई बताई जा रही है। महिला के नहर में कूदने की सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से नहर में तलाश शुरू की। घटना स्थल से करीब एक किमी आगे नहर से विवाहिता का शव बरामद कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग