5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महापौर के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में

किसी भी प्रत्याशी का नाम वापस नहीं, चुनाव चिह्न का आवंटन  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner mayor election 2019 in bikaner

महापौर के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में

शहर की सरकार : भाजपा से सुशीला कंवर और कांग्रेस से अंजना खत्री में होगा मुकाबला

बीकानेर. महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुशीला कंवर और कांग्रेस प्रत्याशी अंजना खत्री में सीधा मुकाबला होगा। शनिवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी प्रत्याशी की ओर से नाम वापस नहीं लेने से अब चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी रहे है। इस पद के लिए चुनाव २६ नवम्बर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने बताया कि महापौर पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जांच में दोनों नामांकन पत्र सही पाए गए थे। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी प्रत्याशी की ओर से नाम वापस नहीं लेने से महापौर पद के लिए होने वाले चुनाव में दो प्रत्याशी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। निकाय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार २६ नवम्बर को महापौर पद के लिए और २७ नवम्बर को उप महापौर का निर्वाचन होगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग