16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम : बीकानेर वार्डों के परिसीमन के प्रस्ताव तैयार, आज होंगे प्रकाशित

bikaner nagar nigam : देर रात तक प्रस्ताव तैयार करने में जुटे रहे अधिकारी और कार्मिक

2 min read
Google source verification
bikaner nagar nigam

नगर निगम : बीकानेर वार्डों के परिसीमन के प्रस्ताव तैयार, आज होंगे प्रकाशित

बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र के वार्डो का पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन को लेकर तैयार ८० वार्डो के प्रस्तावों का प्रकाशन शुक्रवार को होगा। नगर निगम अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर दोपहर तक सभी वार्डों के प्रस्ताव प्रकाशित करेगा। वार्डो के पुनर्सीमांकन को लेकर गुरुवार को भी नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी फील्ड सर्वे में जुटे रहे।

फील्ड सर्वे का काम पूरा होने के बाद शुरू हुआ प्रस्ताव तैयार करने का काम देर रात तक चलता रहा। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि वार्डो के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन को लेकर गुरुवार को फील्ड सर्वे का कार्य पूरा हो गया। इसके बाद 80 वार्डो के परिसीमन को लेकर प्रस्ताव भी तैयार हो गए है।

यह होगा प्रस्ताव में

नगर निगम की ओर से शुक्रवार को शहर के 80 वार्डो की जानकारी प्रकाशित की जाएगी। इसमें वार्ड संख्या, वार्ड की जनसंख्या, वार्ड का परिसीमन, वार्ड में शामिल मोहल्ले, गलिया, रोड, कॉलोनी के सेक्टर नम्बर आदि शामिल होंगे। नगर निगम अभियंता गुरुवार को प्रत्येक वार्ड का नक्शा बनाकर उसका परिसीमन प्रस्ताव तैयार करने में जुटे रहे।

अब 6 जुलाई से लेंगे आपत्तियां
वार्डो के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन को लेकर तैयार प्रस्तावों पर आपत्तियां अब 6 से 15 जुलाई तक दर्ज करवाई जा सकेगी। पहले आपत्तियां दर्ज करवाने की तिथि 5 से 15 जुलाई तक निर्धारित की गई थी। स्वायत शासन विभाग ने एक आदेश जारी कर प्रस्ताव प्रकाशन की तिथि को 4जुलाई से बढ़ाकर ५ जुलाई कर दी। इस कारण आमजन अब तैयार प्रस्तावों पर 6 जुलाई से आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।

फील्ड सर्वे पूरा, प्रस्ताव तैयार
वार्डो के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन को लेकर फील्ड सर्वे और प्रस्ताव तैयार करने का काम पूरा हो गया है। निगम क्षेत्र के सभी 80 वार्डो के तैयार परिसीमन प्रस्ताव शुक्रवार को प्रकाशित होंगे। निगम अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर प्रस्तावों का प्रकाशन करेगा। तैयार प्रस्तावों पर आपत्तिया लेने का काम 6 से 15 जुलाई तक होगा।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त नगर निगम, बीकानेर