12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दर्जन से अधिक ठेले-गाड़े जब्त, अतिक्रमण ध्वस्त

नगर निगम दल की फड़ बाजार क्षेत्र में कार्रवाई  
less than 1 minute read
Google source verification
एक दर्जन से अधिक ठेले-गाड़े जब्त, अतिक्रमण ध्वस्त

एक दर्जन से अधिक ठेले-गाड़े जब्त, अतिक्रमण ध्वस्त

सड़कों पर हो रखे अतिक्रमणों को हटाने को लेकर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। फड़ बाजार रोड को ठेले-गाड़ों से मुक्त करने की मुहिम में जुटे निगम ने रविवार सुबह बाजार क्षेत्र में कार्रवाई कर एक दर्जन से अधिक ठेले गाड़ों और दुकानों के आगे लगे आधा दर्जन से अधिक पाटों को जब्त किया। ठेले गाड़ों को जेसीबी की मदद से उठाकर डम्पर में डाले गए, जहां से इनको निगम भंडार में भेजा गया। कार्रवाई के दौरान एक महिला ने ठेला गाडा उठाने की कार्रवाई का विरोध भी किया। निगम दल के अचानक फड़ बाजार पहुंचने से एकबारगी अफरा तफरी मच गई। कई लोग यहां एकत्र हो गए। कार्रवाई के दौरान संभागीय आयुक्त नीरज के पवन और निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा भी मौजूद रहे। वहीं निगम स्वच्छता निरीक्षक बुलाकी सियोता, होमगार्ड इंचार्ज ऋषिराज आचार्य सहित निगम कर्मचारी और होमगार्ड के जवान उपिस्थत रहे। नगर निगम पिछले काफी दिनों से फड़ बाजार रोड को क्लियर करने की मशक्कत में जुटा हुआ है। पहले भी कई बार ठेले गाडे हटाए गए । जिसके विरोध में यूनियन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।

अतिक्रमण हटाया

फड़बाजार क्षेत्र में ही मकानों के आगे दीवार बनाकर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया। निगम दल ने करीब पचास फुट लंबाई की इस दीवार को जेसीबी की मदद से हटाया। वहीं क्षेत्र में ही सरकारी जमीन पर बना रखे एक गायों के बाड़े को भी हटाया गया। घास-फूस का छप्पर बनाकर अतिक्रमण किया गया। निगम दल ने रानी बाजार क्षेत्र में एक निर्माण कार्य के लिए सड़क पर रखे गए एक ट्रक बजरी व एक ट्रक ग्रिट को भी जब्त करने की कार्रवाई की।