
आश्वासन के बाद पचास घंटे से चल रहा धरना समाप्त
बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 और 39 में 40-40 लाख रुपए के विकास कार्य करवाने की मांग को लेकर पिछले ५० घंटे से चल रहा धरना रविवार को समाप्त हो गया। शहर भाजपा उपाध्यक्ष डॉ.भगवान सिंह मेडतिया, भाजपा पार्षद जितेन्द्र सिंह ने वार्डों में कार्यों सहित विभिन्न मांगों को लेकर आयुक्त से वार्ता की और आयुक्त से आश्वासन मिलने के बाद धरना स्थगित कर दिया। सुबह से शुरू हुए अनशन को भी समाप्त कर दिया। आयुक्त ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। धरने के तीसरे दिन पहले निगम उपायुक्त सुमन शर्मा धरनार्थियों से मिलीं। धरनार्थी आयुक्त के समक्ष अपनी मांगे रखने के लिए अड़े रहे। इसके बाद निगम आयुक्त पंकज शर्मा पहुंचे। शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य की उपस्थिति में मांगों पर वार्ता हुई। वार्ता में बनी सहमति के बाद अनशन और धरने को समाप्त कर दिया गया।
आयुक्त ने बताया कि मांगों पर प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं मेडतिया ने बताया कि आयुक्त की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद अनशन और धरना हटाया गया है। शुक्रवार तक कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया जारी नहीं होती है, तो आंदोलन को फिर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, भगवती प्रसाद, ताहिर हुसैन, मधुसूदन शर्मा, शंभू गहलोत, ओम राजपुरोहित, उम्मेद सिंह भााटी आदि उपस्थित रहे। इससे पहले रविवार सुबह मांगों के समर्थन में भगवान सिंह, जितेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह घुमांदा व राजवीर मारु ने अनशन शुरू किया था। गौरतलब है कि शहर भाजपा उपाध्यक्ष ने धरने की शुरुआत पर आयुक्त कक्ष के गेट पर एक पेम्फलेट चस्पा कर आयुक्त की तलाश व 2100 रुपए के ईनाम की घोषणा की थी।
Published on:
14 Feb 2022 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
