5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीलामी से भूखण्ड बेच कर राजस्व जुटाएगा निगम

सात करोड़ रुपए मिलने का अनुमान  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner nagar nigam news

नीलामी से भूखण्ड बेच कर राजस्व जुटाएगा निगम

बीकानेर. आर्थिक स्थिति से जूझ रहा नगर निगम अपनी जमीनें बेचकर राजस्व जुटाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निगम भीनासर स्थित जवाहर स्कूल के पास ९.४७ बीघा जमीन पर आवासीय प्लॉट्स की नीलामी करेगा। इससे निगम को करीब सात करोड़ रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है। आवासीय योजना में निगम विभिन्न साइज के करीब ६१ आवासीय प्लॉट को नीलामी के जरिए बेचेगा। आवासीय योजना में पार्क, शैक्षणिक संस्था और दुकानों की भी व्यवस्था रखी गई है।

इस साइज के होंगे प्लॉट
नगर निगम आवासीय योजना में तीन साइज के प्लॉट नीलामी के जरिए बेचेगा। आयुक्त के अनुसार आवासीय योजना में २६ प्लॉट १५ गुणा ३० फीट, २३ प्लॉट २५ गुणा ५० फीट और १२ प्लॉट ४० गुणा ७० फीट के आकार के होंगे। आवासीय प्लॉट करीब ६४ हजार ४०० वर्गफुट क्षेत्र में होंगे।

दूसरी की तैयारी, पहले की सुध नहीं
नगर निगम की पहली सालमनाथ आवासीय योजना में करीब छह साल बाद भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। निगम ने सालमनाथ योजना में १५२ आवासीय प्लॉट लॉटरी और नीलामी के जरिए बेचे थे। सालों बाद भी यहां पक्की सडके, पेयजल पाइप लाइन, बिजली कनेक्शन की सुविधाएं आवंटियों को उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। अब निगम ने दूसरी आवासीय योजना पर काम शुरू कर दिया है।

योजना की तैयारी
निगम भीनासर स्थित जवाहर स्कूल के पास आवासीय योजना की तैयारियां कर रहा है। आवासीय योजना में विभिन्न आकार के प्लॉट नीलामी के माध्यम से बेचे जाएंगे। इस योजना से निगम को राजस्व की प्राप्ति होगी।
प्रदीप के गावंडे, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग