5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निगम बांटेगा 15 क्विंटल बूंदी के लड्डू

नगर निगम गणतंत्र दिवस के अवसर पर १५ क्ंिवटल बूंदी के लड्डुओं का वितरण करेगा। इसके लिए लड्डुओं के बनने और पैकेट बनाने का काम शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner nagar nigam news

निगम बांटेगा 15 क्विंटल बूंदी के लड्डू

बीकानेर. नगर निगम गणतंत्र दिवस के अवसर पर १५ क्ंिवटल बूंदी के लड्डुओं का वितरण करेगा। इसके लिए लड्डुओं के बनने और पैकेट बनाने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को निगम उपायुक्त जगमोहन हर्ष और भण्डार अधीक्षक किशन गोपाल पुरोहित ने लड्डुओं की गुणवत्ता जांची और ठेकेदार फर्म को निश्चित समय सीमा में लड्डू तैयार कर पैकेट बनाने के निर्देश दिए। भण्डार अधीक्षक ने बताया कि निगम की ओर से गणतंत्र दिवस पर केन्द्रीय जेल, स्काउट-गाइड कार्यक्रम, रवीन्द्र रंगमंच पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य समारोह में पीटी-व्यायाम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं, नगर निगम गणतंत्र दिवस समारोह सहित निगम अपने अधिकारियों, कर्मचारियों को इन लड्डुओं का वितरण करेगा। निगम की ओर से हर वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर बूंदी के लड्डुओं का वितरण किया जाता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
बीकानेर. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रवीन्द्र रंगमंच पर शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला प्रशासन नगर विकास न्यास और सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय केसंयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस संध्या में शहर के विभिन्न निजी व सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति तथा लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम समन्वयक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक विकास हर्ष ने बताया कि पूर्वाभ्यास कर कार्यक्रम की तैयारियों को पूर्ण रूप दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग