6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम: यूडी टैक्स बकायादारों पर कार्रवाई, सात दुकान और दो गैराज सील किए

धर्मकांटा के नाम से सूचीबद्ध सम्पत्ति पर पहुंचा दल दुकानदारों ने जताया विरोध  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner nagar nigam news

नगर निगम: यूडी टैक्स बकायादारों पर कार्रवाई, सात दुकान और दो गैराज सील किए

बीकानेर. नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने वालों की नगर निगम ने सम्पत्तियां सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को जैसलमेर रोड स्थित एक सम्पति को सील किया गया। निगम आयुक्त के नेतृत्व में पहुंचे निगम दल ने गणेश डूडी धर्मकांटा नाम से निगम रिकॉर्ड में सूचीबद्ध सम्पत्ति में सात दुकानों और दो गैराज सील किए। एक गैराज के गेट लगा होने उसे सील किया गया, जबकि दूसरे के गेट नहीं होने से उसमें एक कमरे को सील किया गया। सील की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया और निगम अधिकारियों को कागजात भी दिखाए, लेकिन निगम अधिकारियों ने अपना पक्ष रखने की बात कहते हुए कार्रवाई जारी रखी।


पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताते हुए कहा कि सूचना के बिना सील की कार्रवाई की गई। नगरीय विकास कर शाखा के प्रभारी अधिकारी अभिषेक गहलोत ने बताया कि निगम ने नियमानुसार नोटिस भेजने के साथ सम्पत्ति पर नोटिस भी चस्पा किए थे। उन्होंने बताया कि सील की गई सम्पति पर नगरीय विकास कर के करीब १२ लाख रुपए बकाया है। इसमें ब्याज, पेनल्टी और यूडी टैक्स शामिल है। कार्रवाई के दौरान में निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्रवाई जारी रहेगी
नगरीय विकास कर की वूसली को लेकर निगम की कार्रवाई जारी रहेगी। इस सप्ताह दो और सम्पत्तियां सील की जाएंगी, जिनके लाखों रुपए यूडी टैक्स के बकाया हैं। एक लाख से अधिक बकाया वाली सम्पत्तियों के मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग