5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनहित से जुड़े कार्यों पर फिर नहीं हुआ निर्णय

महापौर और आयुक्त कक्ष के बाहर लगाए पोस्टर
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner nagar nigam news

जनहित से जुड़े कार्यों पर फिर नहीं हुआ निर्णय

बीकानेर. नगर निगम की कार्यकारी समिति की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक फिर स्थगित हो गई। इस वहज से जनहित व कर्मचारियों से जुड़े कार्यों पर निर्णय नहीं हो पाया। एक महीने में तीसरी बार बैठक स्थगित होने पर भाजपा के कुछ पार्षदों ने विरोध जताया। उन्होंने महापौर और आयुक्त कक्ष के बाहर विरोध स्वरूप पोस्टर लगाए।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि आयुक्त कार्यकारी समिति की बैठक नहीं करवाना चाहते हैं। बैठक में आमजन हित के कई निर्णर्य और कर्मचारियों की डीपीसी सहित कई प्रकरणों का निस्तारण होना था। पार्षदों ने निगम सभागार में चल रहे शिविर के दौरान ताला लगे होने पर भी विरोध जताया। इस दौरान पार्षद राजेन्द्र कुमार शर्मा, मोहम्मद ताहिर, झमन लाल गजरा पार्षद प्रतिनिधि पंकज गहलोत, शंभू गहलोत, मधुसूदन शर्मा उपस्थित थे।

पहले भी हो चुकी हैं बैठक स्थगित
जानकारी के अनुसार इससे पहले २७ फरवरी और छह मार्च को भी कार्यकारी समिति की बैठक स्थगित कर दी गई थी। शुक्रवार को भी बैठक के समय से कुछ घंटे पहले ही इसे स्थगित किया गया।

आपसी खींचतान
महापौर और भाजपा पार्षदों में खींचतान चल रही है। इस वजह से एक माह में तीसरी बार बैठक स्थगित की गई है। बैठक नहीं होने से जनता को खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। बिना तैयारी के बैठक के नोटिस निकालना और फिर बैठक स्थगित करना महापौर की कमजोरी को दर्शाता है।
जावेद पडि़हार, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम बीकानेर

आयुक्त की मंशा नहीं
कार्यकारी समिति की बैठक बार-बार स्थगित होना इस बात का संकेत है कि इसके लिए आयुक्त की मंशा ही नहीं है।
समिति सदस्य आमजन के हित के मुद्दों पर निर्णय लेने को तैयार हैं, लेकिन आयुक्त बैठक करवाने से कतरा रहे हैं।
राजेन्द्र कुमार शर्मा, अध्यक्ष, स्वच्छता समिति (नगर निगम)

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग