5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

निगम ने वसूली 20 हजार रुपए जुर्माना राशि
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner nagar nigam news

चार क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

चार क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

निगम ने वसूली 20 हजार रुपए जुर्माना राशि
बीकानेर. प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करने का नगर निगम का अभियान जारी है। सोमवार को निगम दल ने चार स्थानों पर कार्रवाई कर चार क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर संबंधित दुकानदारों से २० हजार ३०० रुपए जुर्माना राशि भी वसूल की। निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि पॉलीथिन जब्त करने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे अस्पताल के सामने लालगढ़ रामपुरा बस्ती, गजनेर रोड, भुट्टो का चौराहा क्षेत्र स्थित दुकानों में कार्रवाई कर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करने और जुर्माना राशि वसूलने का क्रम जारी रहेगा। निगम दल में स्वच्छता प्रभारी सुभाष चन्द्र तेजी, विक्रम कुमार लोहरा, कमल चांवरिया, कपिल कुमार जेदिया, शिव शंकर चांवरिया, सुनील चांवरिया शामिल थे। निगम अब तक शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर दस क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर चुका है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग